Posts for the ‘हर्बस / स्पाइसेस’ Category
9 articles posted under this category

चाय की कहानी

Monday, April 4th, 2011
चाय हमारे जीवन का अनिवार्य हिस्सा बन गई है, मगर फिर भी हम इसे कभी-कभी खास बनाते हैं। यही चाय जब हर्बल टी का रूप ले लेती है तो वह हमारी सेहत के लिये अच्छी साबित होती है।
चाय  कई तरह से गुणकारी बनाई जा सकता है..
हर्बल टी- चाय में अदरक, इलायची, लौंग काली मिर्च जैसी चीजें डाल दी जाय तो चाय के गुण सौ गुणा बढ़ जाते हैं।

कैफेन इनटेक पर कंट्रोल करें, नये रिसर्चों के मुताबिक

Tuesday, February 15th, 2011
कैफेन इनटेक पर कंट्रोल करें, नये रिसर्चों के मुताबिक हर ड्रिंक से हम कैफेन इनटेक करते हैं- रिपोर्ट कहती है कि हमें यह जानना चाहिये कि हम हर ड्रिंक के साथ दिन भर में कितना कैफेन इनटेक करते हैं,और कितना अमाउंट इनटेक करना चाहिये, जो हमारे लिये हेल्दी होगा। सुबह-सुबह चाय पीकर हम अपने में चुस्ती फुर्ती मेहसूस करते हैं यदि नहीं पिया तो सारा दिन आलस,मूड खराब,सरदर्द वगैरह वगैरह------ असल में इसका सारा श्रेय कैफेन को जाता है जो उस ड्रिंक में मौजूद होता है.अब इसका मतलब यह नहीं कि आप चाय ज्यादा पयें या फिर पीना ही छोड़ दें,सिर्फ अपने कैफेन इनटेक पर कंट्रोल रखें यानि सुबह सुबह कई बार चाय न लें बल्कि इस ड्रिंक के टेस्ट का आनंद उठायें न कि इसके आदि ... »

मेथी दाना,मसाले के रूप में गुणों की खान है

Friday, September 3rd, 2010
मेथी दाना गुणों की खान है मेथी दाने हो या हरी मेथी में फॉस्फेट, फोलिक एसिड, मैग्नीशियम, सोडियम, जिंक, कॉपर आदि पोषक तत्व पाये जाते हैं। मेथी में प्रोटीन की मात्रा भी बहुत अधिक होती है। यह हमारे भूख को भी बढ़ाती है। -मेथी हमें बेहतर स्वास्थ्य के साथ सौंदर्य भी प्रदान करती है। हमारी सुंदरता व स्वास्थ्य दोनों का संबंध हमारे उदर (पेट) से होता है।पेट की गड़बडि़यों से त्वचा पर फुंसियाँ निकलना, त्वचा की कांति का छिन जाना, एसीडिटी आदि समस्याएँ पैदा होती हैं। -मेथी एक ऐसी गुणकारी औषधि है, जो हमारे पेट संबंधी विकारों को दूर कर त्वचाको सौंदर्यता प्रदान करती है व स्वस्थ शरीर प्रदान करती है। -अपच, डायबिटीज, उच्च रक्तचाप, साइटिका आदि बिमारियों में मेथी के बीजों का का सेवन करना  बहुत ... »

तुलसी के आयुर्वेदिक गुण

Thursday, September 2nd, 2010
तुलसी के आयुर्वेदिक गुण --तुलसी को संजीवनी बूटी भी कहा जाता है। भारतीय संस्कृति में यह पूज्य है। तुलसी दो तरह की होती है। काली तुलसी व कपूर तुलसी (बेल तुलसी)तुलसी की उपयोगिता को देखते हुए आज इसकी खेती भी होने लगी है आजमगढ मे बडे पैमाने पर  तुलसी की खेती शुरू हो गई है जो देश विदेश मे भेजी जा रही है । तुलसी की उपयोगिता
  • तुलसी भोजन को शुद्ध करती है, इसी कारण ग्रहण लगने के पहले भोजन में डाल देते हैं जिससे सूर्य या चंद्र की विकृत किरणों का प्रभाव भोजन पर नहीं पड़ता।
  • मृत व्यक्ति के मुंह में डाला जाता है, धार्मिक पद्धति के  ... »

त्रिफला,यानि (हरड़,बहे़ड़ा, आंवला का संमिश्रण)

Tuesday, August 31st, 2010
त्रिफला, (यानि हरड़,बहे़ड़ा, आंवला का संमिश्रण) (मार्केट में आसानी से उपलब्ध है) इन  तीनों के गुण- हरड़ - यह ह्रदय, दिमाग के लिए टोनिक की तरह कार्य करता है और वात दोष को संतुलित करता है। बहेड़ा - यह लीवर और ह्रदय सम्बन्धी समस्याओं को कम करता है और साथ ही यह दृष्टीऔर बालों के विकास में मदद करता है। यह कफ को संतुलित करता है। आंवला - आंवला एक बेहतरीन एंटी ओक्सिडेंट की तरह कार्य करता है। यह शरीर के भीतर रोग प्रतिरक्षात्मक क्षमता को भी बूस्ट करता है। इसके अलावा यह पित्त को संतुलित करता है। त्रिफला की सबसे बड़ी विशेषता यह है की यह वात, पित्त और कफ तीनों दोषों को नियंत्रित करने में मदद करता है। यदि शारीर के भीतर सभी दोषों को नियंत्रित किया जाता है तब शारीर ... »


Redwing Solutions