हमें इन सब्जियों को एक-एक कर के रोज अपने भोजन में अवश्य इस्तेमाल करना चाहिए। जैसे- पालक, शिमला मिर्च, छोटी हरी मिर्च, पत्ता गोभी, हरी मटर, हरी मूँग, स्प्राउडड, मशरूम, ब्रोकली (हरी फूल गोभी)।
पत्ता गोभी- पत्ता गोभी जितनी ज्यादा हरी होती है, वह उतनी ही पोषक तत्वों से भरपूर होती है। सफेद पत्ता गोभी नहीं खायें। हरी पत्ता गोभी में विटामिन ई अधिक मात्रा में होता है। इसके अंदर का पीला हिस्सा विटामिन ए की पूर्ति करता है। छोटी पत्ता गोभी में बड़ी पत्ता गोभी से कहीं ज्यादा कैल्शियम होता है। इसमें पाये जाने वाला कोलोन कैंसर को रोकने में मदद करता है।
हरी मिर्च
- हरी मिर्च शिमला हो या पतली वाली, विटामिन सी भरपूर मात्रा में होता है। इसे सलाद, सब्जियों के
... »