- मधुमेह से ग्रस्त स्त्रियां जो गर्भधारण करना चाहती हैं
- मधुमेह से ग्रस्त स्त्रियां जो गर्भवती हैं
- स्त्रियां जिन्हें गर्भावस्था(pregnancy) में मधुमेह हो जाता है
- मधुमेह तब होता है जब शरीर में इंशुलिन नहीं बन पाता या शरीर इंशुलिन का उपयोग नहीं कर पाता क्योंकि इंशुलिन ऐसा हार्मोन है जो रक्त की शर्करा को कम करता है।
Select a language: HI | EN
Posts for the ‘प्रेगनेन्सी केयर’ Category
10 articles posted under this category
गर्भावस्था में मधुमेह(Diabetes)
Tuesday, March 30th, 2010
मधुमेह का गर्भावस्था पर काफी असर पडता है।इसकी तीन स्थितियां होती है। इन तीनों ही अवस्था में इनकी देखरेख डॉक्टर की निगरानी में होना चाहिये कारण मधुमेह मां तथा भ्रूण दोनों के स्वास्थ पर बुरा असर डाल सकती है।
गर्भावस्था में होने वाली कै(omiting during pregnancy)
Monday, March 15th, 2010
गर्भावस्था में होने वाली कै(omit) हो तो एक पाव पानी में एक मुट्ठी चावल भिगा दें। आधा घंटा बाद पांच ग्राम हरा या सूखा धनिया डालकर मसलकर छानकर इस पानी को चार हिस्से में कर लें व गर्भवती महिला को चार बार में पिलायें आराम मिलेगा।
- अगर यात्रा में खानपान की गड़बड़ी से जी मचलता हो तो एक या दो लहसुन की कली चबाने से मिचली दूर होगी।
- जी मिचलने पर प्याज काटकर नींबू, काला नमक लगाकर खायें।
- गर्भवती स्त्री को गाजर का जूस बराबर पिलायें। कैल्शियम तथा खून की कमी नहीं होगी।
- गर्भिणी की कै हो तो एक दिन में दो तीन बार आंवले का मुरब्बा खायें।
-थोडा बहुत आंवले का उपयोग गर्भवती महिला को अवश्य करना चाहिए। किसी भी रूप में। अच्छा आंवला, एक ... »
गर्भधारण करने के कितने समय बाद तक आप काम कर सकती हैं
Monday, March 15th, 2010
जिस गर्भवती महिला को कोई समस्या न हो वह नौवें महीने तक काम करती रह सकती है। हाँ, उन्हें कुछ सावधानियां बरतनी पडेंगी जैसे कि भारी थकान वाली गतिविधि से बचें, सीढ़ियां चढ़ने, तापमान की अति और धुये भरे क्षेत्र से दूर रहें। बार-बार आराम करें और यदि थकान लगे तो जल्दी ही काम से लौट जायें यदि बहुत देर तक खड़ी रही हैं तोबीच बीच में बैठ जायें और पैर किसी एसी चीज पर रखें ताकि थोडा ऊपर हो जाय काफी समय तक खडे रहने से पैरों में सूजन आ सकती है। किसी भी प्रकार के व्यायाम अथवा कसरत को शुरू करने से पहले चिकित्सक की सलाह लें। अत्यधिक व्यायाम न करें।
रोज पैदल घूमें। ये एक अच्छा व्यायाम है। इससे पेट साफ रहता है।
गर्भावस्था ... »
गर्भावस्था में क्या उचित है जानें-(awarness during pregnancy)
Monday, March 15th, 2010
आमतौर पर गर्भावस्था के दौरान महिला सारे घरेलू काम तो करती हैं, लेकिन उनकी नियमित हल्का फुल्का व्यायाम करने पर ध्यान नहीं दिया जाता। गर्भावस्था में स्वस्थ रहने के लिए जरूरी है कि हल्का फुल्का व्यायाम करें न कि घरेलू कामकाज को ही व्यायाम मान लें।
व्यायाम(एक्सरसाइस) क्यों करें--
- हल्की फु्ल्की कसरत करने से कब्ज नहीं होगा। पीठ दर्द नहीं होगा। थकान नहीं होगी।
- बाथटब में भी बैठ कर कसरत कर सकती हैं।बाथटब में बैठकर हाथ पैर को थोडा बहुत फैलाएं थोडी देर आराम से पानी में बैठें, दरअसल पानी में कसरत करना शरीर के लिए फायदेमंद होता है। जलक्रीड़ा करने वाली होता। पानी में शरीर भार महसूस नहीं होता। महिला पानी में ज्यादा आरामदायक स्थिति में रह सकती है। टब के पानी का ... »
गर्भावस्था(pregnancy) में भोजन कैसा लें
Thursday, March 11th, 2010
गर्भावस्था में भोजन कैसा लें
गर्भावस्था में आप भोजन सिर्फ अपने लिए ही नहीं करती हैं, बल्कि जन्म लेने वाले शिशु के लिए भी करती हैं। ऐसे में आपको अधिक मात्रा में पौष्टिक आहार की जरूरत होती है। भोजन को जितना प्राकृतिक रूप से खाया जाये, उतना ही लाभ होता है, जैसे फल से बने जैम, जेली की जगह फल खायें, शहद खायें, जो प्राकृतिक रूप से सबसे ज्यादा फायदेमंद है।
क्या-क्या खाना चाहिए
मौसम के हिसाब से सभी फल खाये जा सकते हैं, सूखे मेवे, दूध, पकाया गया भोजन, दाल, रोटी, चावल। परंतु आम तौर पर लोग सिर्फ अनाज पर ध्यान देते हैं और दूध, फल, मेवे की तरफ ध्यान नहीं देते। परंतु ये सबसे ज्यादा जरूरी है। इससे विटामिन और प्राकृतिक नमक की ... »




