लाल चौलाई साग, की दाल

Friday, September 3rd, 2010

images

हरे पत्ते की सब्जी स्वास्थ्य के लिये बहुत ही लाभ कारी होती हैं. इन हरे पत्ते की सब्जियों को यदि रोजाना के खाने के साथ प्रयोग किया जाय तो शरीर में होने वाले विटामिन्स की कमी को काफी हद तक पूरा किया जा सकता है. चौलाई यानी कि Amaranth जिसका अर्थ ही होता है लम्बी आयु देने वाला.

चौलाई को   हम अनेकों प्रकार से बनाते हैं जैसे चौलाई के पत्तों में दाल मिला कर साग बनाते हैं, चौलाई को आलू के साथ मिला कर चौलाई आलू भुजिया बनाते हैं, चौलाई को बैंगन में मिला कर चौलाई बैंगन भाजी बनाते हैं. सूप बनाते हैं

आप अपने स्वाद के हिसाब से इसे अन्य मनचाही सब्जियों में मिलाकर बना सकते हैं.  चौलाई के पत्ते को मूंग के दाल के साथ मिला कर बहुत ही स्वादिष्ट सब्जी बनायी जाती है.  कुछ घरों में मूंग दाल की जगह उरद दाल को मिलाकर भी बनाते हैं.

चौलाई साग और मूंग दाल मिलाकर दाल बनाए जो सेहत के लिये काफी अच्छी होती है

आवश्यक सामग्री

  • चौलाई साग, 250 ग्राम
  • मूंग की दाल – 100 ग्राम (1 छोटी कटोरी)
  • नमक – स्वादानुसार (1 छोटी चम्मच)
  • टमाटर – 2
  • हरी मिर्च – 2
  • अदरक – 1 इंच लम्बा टुकड़ा
  • घी – 1 टेबल स्पून
  • हींग- एक चुटकी
  • जीरा- आधा छोटी चम्मच
  • हल्दी पाउडर – एक चौथाई छोटी चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर – एक चौथाई छोटी चम्मच से कम
  • हरा धनियां – 1 टेबल स्पून

चौलाई की सब्जी से मोटी डंडिया तोड़ कर हटा  कर साफ कर लीजिये.  पत्तों को 2-3 बार साफ पानी से धो लीजिये पत्तियों को बारीक काट लीजिये.
मूंग की दाल को साफ पानी से धोकर, दाल और चौलाई को कुकर में डालिये, दाल की मात्रा का चार गुना पानी और नमक डाल कर मिला दीजिये. कुकर बन्द करके, दाल और चौलाई को एक सीटी आने तक पकाइये.

अगर आपको अधिक मसाले नहीं पसंद है तो यह दाल हींग, जीरे का तड़का लगाकर भी बनाई जा सकती है, और आप चाहें तो इसे बनाने का दूसरा तरीका भी आपके सामने है, तरह भी बना सकते हैं.

टमाटर, हरी मिर्च और अदरक को बारीक पीस लीजिये.  एक कढ़ाई मे घी डाल कर गरम कीजिये, घी में हींग और जीरा डालिये, जीरा कड़कने के बाद, हल्दी पाउडर और टमाटर, हरी मिर्च का पेस्ट डाल कर मसाले को जब तक भूनिये तब तक मसाला दाने दार या मसाले के ऊपर घी तैरता न दिखाई देने लग जाय, लाल मिर्च पाउडर डाल कर मिला दीजिये. कुकर खोलिये और देखिये कि दाल कितनी पतली या गाड़ी रखनी है उसके अनुसार पानी और यह भुना हुआ मसाला दाल में डालिये, दाल को टेस्ट करके नमक भी एडजैस्ट कर लीजिये, हरा धनियां भी मिला दीजिये.

चौलाई की दाल तैयार है, दाल को प्याले में निकालिये.  गरमा गरम चौलाई की दाल चपाती, नान और चावल के साथ परोसिये और खाइये.

आप चौलाई की दाल में टमाटर, अदरक का पिसा मसाला न डाल कर, हींग जीरे का तड़का लगा सकते हैं दाल तब भी बड़ी स्वादिष्ट बनती है.

VN:F [1.7.8_1020]
Rating: 1.0/10 (1 vote cast)
लाल चौलाई साग, की दाल1.0101

Post a Comment



Redwing Solutions