खूब सूप पियें कैलरी घटाऐं

Friday, August 27th, 2010

खूब सूप पियें कैलरी घटाऐं—क्या आप अपनी कैलरी कम करने का कोई कारगर तरीका ढूंड रहे हैं तो हम आपके लिये एक आसान तरीका लाए हैं। आपको बस इतना ही  करना है कि भोजन से पहले सूप पीना है क्यों? क्योंकि शोधकर्ताओं ने बताया है कि भोजन से पहले सूप पीने से 20प्रति शत कैलरी में कमी आती है।

‘शोधकर्ता बार्बरा रोल ’ के अनुसार अलग – अलग तरह के सूप हमारे शरीर पर अलग – अलग तरह से प्रभाव डालते हैं।

सूप को बनाने के तरीके का असर, भोजन लेने की मात्रा पर पूरा-पूरा  प्रभाव डालता है। इस शोध में चिकन,ब्रोकली,आलू,फूलगोभी,गाजर और मक्खन से बनाया गया सूप को पचाने की मात्रा  पर भी निर्भर करता है कि सूप कैलरी को कितनी मात्रा में कम कर सकता है।साथ ही इस शोध से यह भी पाया गया है कि अधिक क्रीम वाले या कैलरी बढ़ाने वाले सूप का सेवन शरीर के लिये नुकसान दायकहै। ऐसे सूप के सेवन से 100से 150 तक कैलरी में वृद्धी हो सकती है।(मक्खन यूस न करें)images

VN:F [1.7.8_1020]
Rating: 0.0/10 (0 votes cast)

Post a Comment



Redwing Solutions