ठंड में सेहत का फंडा
दोपहर का खाना (लंच) ठंड के मौसम में हरी सब्जियों का आनंद अवश्य लें कारण ये दूसरे मौसम में ताजे व पौष्टिक नहीं मिलेंगे जैसे पालक, मैथी, बथुआ के साथ में मटर, गाजर, चुकंदर ये ठंड में आपको फिट रखेंगे।
जूस की जगह गरम सूप लें, मिक्स वेजीटेबलस ,ग्रिण्ड चिकन भी ले सकते हैं। रात का खाना (डिनर) रात को हमेशा, हल्का खाना खाने की कोशिश करें। सलाद,सूप, रोटी जरूर लें साथ हरी सब्जियां।
रात को सोन से 2-3 घंटे पहले डिनर करें। खाने पीने का हर तरह से ध्यान रखने बावजूद भी व्यायाम की भी बहुत जरूरत है।
आप रोज हल्का फुल्का व्यायाम करें योग करें इससे ज्यादा व्यायाम एक्सपर्ट की सलाह से करें। सर्दियों में शरीर का लचीलापन कम हो जाती है इसके लिये आप हल्का फुल्का व्यायाम, वॉकिंग, जॉगिंग कर सकते हैं।
अगर आप नियमित व्यायाम नहीं कर सकते तो स्ट्रेचिंग भी एक व्यायाम है जिससे शरीर का ऐक्सट्रा फैट (चर्बी) घटती है। जोड़ों में लचीलापन रहता है कोई भी व्यायाम करने से पहले समझ लें कि ये व्यायाम आपके लायक है अथवा नहीं किसी की देखादेखी न करें हो सकता है आपको सूट न करे।
व्यायाम से पहले सुबह उठकर गुनगुने पानी में नींबू थोड़ा शहद डालकर पियें। इससे पेट साफ होता है। त्वचा में चमक आती है। ठंड के मौसम में कॉलेस्ट्राल का लेवल ठीक रखने के लिये आधा चम्मच मेथी दाना, या दो-तीन कली लहसुन की कली चबा कर गुनगुना पानी पी जायें। खाने में हींग, अजवाइन जरूर खायें, पेट का वात विकार दूर होगा। सुबह तुलसी अदरक की चाय पियें इससे कफ, सर्दी, जुकाम में आराम मिलेगा। ठंड के मौसम में अदरक नित्य किसी भी रूप में सेवन करें ये ठंड में शरीर का तापमान मौसम के हिसाब से रखने में मदद करता है। ठंड का मौसम आपकी सेहत को अच्छी रखने के लिये कुछ खास केयर मांगता है, ताकि ठंड में भी आप स्वस्थ रहें।






