चेहरा-(स्वास्थ का दर्पण है)

Monday, December 21st, 2009

images (62)अपने मुखड़े को चांद का टुकड़ा बनायें, मनुष्य का चेहरा उसके व्यक्तित्व का आईना होता है। शायद इसीलिए स्त्रियां अपने चेहरा निखारने के लिए प्रयासरत रहती हैं। इसके लिए महंगे सौंदर्य प्रसाधन इस्तेमाल करती हैं। पर मध्यवर्गीय महिलायें इसे आसानी से प्रयोग नहीं कर पातीं। तो फिर क्यों ना सस्ते व आसान तरीके से अपने मुखड़े को निखारा जाये

  • चेहरे पर गुलाबीपन लाने के लिये कच्चे दूध में नींबू का रस व नमक मिलाकर नहाने से पहले मलें। दूध में ब्रेड के काटन (साइड) भिगा दें। कुछ देर बाद उससे मुंह पर मालिश करें। कुछ ही दिनों में चेहरा फूल की तरह खिल जायेगा।
  • शहद में जरा सी हल्दी मिलाकर चेहरे पर लगायें इससे चेहरे की मैल निकल जायेगी व चेहरा साफ व ताजातरीन होगा।
  • पुदीने की पत्तियों को उबलते पानी में डाले, फिर छान लें। इससे चेहरे की नियमित सफाई करने से चेहरा तरोताजा बना रहेगा।
  • केले को मैश करके एक चम्मच दूध मिलाएं। इसे चेहरे पर लगायें व ठंडे पानी से छींटे मारें। पंद्रहृ-बीस मिनट बाद चेहरा थपथपा कर सुखा लें। इससे झुर्रियां दूर होंगी।
  • एक चम्मच सौंफ को पानी में अच्छी तरह से उबालें। जब गाढ़ी हो जाए तो थीड़ी मात्रा में शहद मिला लें।। इसे चेहरे पर लगाने के दस मिनट बाद धो लें। इससे झुर्रियां दूर होकर चेहरे पर चमक आयेगी।
  • आलू को कद्दूकस करके पूरे चेहरे पर लगायें। बीस मिनट रखें फिर धो लें। इससे चेहरा नरम होगा. अगर त्वचा तैलीय हो तो ज्यादा फायदेमंद होगा।
  • गर्दन व आंखों के नीचे कालापन- कच्चा खीरा, आलू कद्दूकस करके चेहरे पर रगड़े, कालीमा दूर हो जाएगी।
  • टमाटर बहुत फायदेमंद है। टमाटर पीसकर लगायें, अगर त्वचा सूखी हो तो टमाटर में दही मिलाकर लगायें। चेहरा खिल उठेगा।
  • खीरा त्वचा के लिए बेहतरीन है। खाने से या लगाने से चेहरे पर गहरा असर पड़ता है।
  • नींबू त्वचा को कसता है। अगर आप इसमें नींबू मिलायें तो ना सिर्फ चेहरा कस जायेगा, बल्कि उसमें उज्ज्वलता आएगी।
  • तरबूज एक अच्छा मॉइश्चराइजर है। इसे थोड़ा मथ लें और चेहरे पर लगायें। सूखने पर धो लें ठंडे पानी से। गर्मी में त्वचा के लिए बहुत अच्छा है।
  • क्या आपकी त्वचा थकी-थकी व झुलसी है। तो घबरायें नहीं। 0एक आड़ू लेकर उसका छिलका निकाल कर गूदा शहद में मिला दें। थोड़ा सा दूध मिला लें। इसे चेहरे पर आधा घंटा तक लगातार लगाये रखें। फिर नींबू डालकर गुनगुने पानी से धो लें। देखेंगे कि आपका चेहरा किस तरह दमकता है।
  • झाईयों के लिए केले का पैक असर दिखाता है। एक पका केला दही के साथ मथ लें। इसे चेहरे व गले पर लगा लें, चेहरे की झाईयां और काले निशान इसके लगातार इस्तेमाल से दूर हो जाएंगे।
  • चोकर- क्या आपके चेहरे पर मुंहासें हैं। तो गेहूं का चोकर फेंकिए मत, इसे जमा करके थोड़ा सा चोकर इसमें थोड़ा शहद, मलाई मिला लें। इसे चेहरे पर लगातार धीरे-धीरे मलें-माथे पर, बाहों पर और पैरों पर भी लगायें और मलते रहें, जब सूखने लगे तो धो लें। यह मुंहासों को मिटाता है, त्वचा का सूखा मांस उतारता है।
  • गेंदे के फूलों की पत्तियों को पानी में भिगो लें। थोड़ी देर बाद मसल लें और ग्लिसरीन मिलाकर चेहरे पर लेप करें। थोड़ी देर बाद धो लें। यह त्वचा के लिए अनोखी खुराक है।
  • झुर्रियां- चेहरे पर झुर्रियां, दाग-धब्बे हों तो पपीते का गूदा, ताजा दही और कपूर मिलाकर लगायें।
  • झाईयां- चेहरे पर मुंहासों के दाग, झाईयां हों, आंखों के नीचे काले घेरे, चेहरा भद्दा, कुरूप दिखाई दे तो तुलसी के पत्तों का रस एक चम्मच, नींबू रस दो चम्मच मिलाकर हल्के-फुल्के अंगुलियों से या रूई से सुबह व रात को प्रभावित त्वचा पर लगाकर मलें और 20-25 मिनट लगा रहने दें, फिर गुनगुने पानी से धो लें ।
  • थोड़े ही दिनों में दाग, झाईयां, काले घेरे साफ हो जाएंगे और चेहरा खिल जाएगा।
  • खाली कच्चा दूध प्रतिदिन लगायें, चेहरे का रंग निखरेगा।
  • प्याज का रस ढाई तोला, पांच तोला शुद्ध शहद को एक साथ पकाएं, जब क्वाथ सा बन बन जाए तो उतार कर पी लें। कुछ दिनों में चेहरा सुर्ख लाल हो जाएगा।

चेहरे पर झुर्रियों से बचाव- चेहरे पर आई झुर्रियां चैन हराम कर देती हैं। ऐसे में ताजी भांग का रस 200 ग्राम, दूध 200 ग्राम, तिल का तेल 100 ग्राम पकायें। जब पूरा पानी जल जाये सिर्फ तेल रह जाये उसे उतार कर छान लें, रख लें। इसे रात सोते समय चेहरे पर मलें, सुबह गर्म या ताजे जल से धोकर मुंह साफ कर लें। इससे झुर्रियां दूर हो जाती हैं। चेहरे पर निखार आता है।

  • सुबह एक ग्लास हल्के गर्म दूध में एक बड़ा चम्मच शहद, एक बड़ा चम्मच बेसन, दो चुटकी हल्दी, 5-6 बूंद जैतून या बादाम का तेल मिलाकर लेप बनाइये। चेहरे को साबुन से साफ करके लेप को उसपर लगाइये। बीस मिनट बाद चेहरा ठंडे पानी से धो लें। ऐसा पर दस दिन बाद या कर सकें तो सप्ताह में एक बार करें। फिर देखिये आपकी झुर्रियों का कुछ पता नहीं लगेगा। चेहरे पर अक्सर उपटन लगायें।
  • संतरे के छिलके सुखाये हुये पाउडर चार चुटकी, उसमें 5 बूंद नींबू का रस, 5 बूंद तुलसी का रस, एक चम्मच शहद मिलाकर पेस्ट बनाकर चेहरे पर उबटन की तरह लगायें। सूख जाने पर इसे साफ कर लें। इसके नियमित प्रयोग से सौंदर्य निखरता है।
  • संतरे, नींबू के छिलके को सुखाकर चूर्ण में दही मिलाकर उबटन लगाने से भी मुंह के दाग-धब्बे मिटते हैं।
  • मसूर की दाल का बेसन, संतरे के छिलके का चूर्ण, गुलाब जल मिलाकर नियमित रूप से उबटन लगायें। झाईयां दूर होंगी।
  • पपीते के गूदे में चंदन पाउडर, मुल्तानी मिट्टी, हल्दी मिलायें। इस पेस्ट को चेहरे पर लगायें।
  • निखरे रंग को पाने के लिए पपीते के रस में पिसे चावल, चंदन पाउडर, हल्दी, मुल्तानी मिट्टी मिलाकर चेहरे पर लगा रखें, फिर पानी से धो लें।
  • सांवले रंग से छुटकारा पाने के लिए कद्दू का रस, पपीते का रस, नींबू का रस, शहद, अन्नानास का रस और अंडा मिलाकर पैक करें। सांवली त्वचा पर इसे लगाने से त्वचा में निखार आएगी।
  • अरंडी के तेल में थोड़ा सा बेसन मिलाकर नित्य चेहरे पर मलने से चेहरा चांद की तरह चमकने लगेगा।
  • पत्तागोभी को पीसकर रस निकाल लें फिर शहद मिला लें। मिश्रण चेहरे, गर्दन पर लगा लें। पंद्रह मिनट बाद धो लें। त्वचा का कालापन, झुर्रियां मिटेंगी।
  • हरी इलाइची छोटी 10 ग्राम, सौंफ 20 ग्राम मिश्रण सबको महीन पीस लें। एक चम्मच चूर्ण दूध के साथ पीने से आंखों की ज्योति बढ़ती है।

आखों की स्वस्थता के लिये रखें इन बातों का पूरा ध्यान…आखों के नीचे कालापन तथा झुर्रियां नहीं आयेंगी यदि इन बातों का ध्यान रखेंगें तो…

  • पैरों के तलवे में सरसों के तेल की मालिश करने, स्नान से पूर्व अंगूठे को सरसों के तेल से तर कर देने से आंख के रोग नहीं होते, आंखों की रोशनी बढ़ती है।
  • आंखों की स्वस्थ्यता के लिए अच्छी नींद जरूरी है। वरना आंखों के नीचे काला पड़ जाता है और रोशनी धुंधली पड़ जाती है।
  • लगातार नहीं पढ़ना चाहिए। आंखों को विश्राम दें। सूर्य की रोशनी को टकटकी लगाकर नहीं देखना चाहिए।
  • यात्रा के दौरान पढ़ना नहीं चाहिए।
  • प्रातः नंगे पांव हरी घास पर टहलना चाहिए।
  • अधिक धूम्रपान, मदिरापान आंखों को नुकसान पहुंचाती है।
  • बच्चों को तीर, धनुष, गिल्ली डंडा खेलते समय सावधानी बरतें।
VN:F [1.7.8_1020]
Rating: 6.3/10 (10 votes cast)
चेहरा-(स्वास्थ का दर्पण है) 6.31010

Tags: , , ,

One Response to “चेहरा-(स्वास्थ का दर्पण है)”
  1. priya says:

    thanks for the good information

    UN:F [1.7.8_1020]
    Rating: 5.0/5 (1 vote cast)

Post a Comment



Redwing Solutions