आम के आम गुठलियों के दाम (आम बॉडी को तुरंत एनर्जी देता है)
पुर्तगाली व्यापारी भारत में आम लेकर आए थे।
गर्मियों में यही एक ऐसा फल है, जो रसीला व मीठा है और हर उम्र के लोगों को भाता है। भारत में कई किस्म के आम पाए जाते हैं।इसे कई तरह से खाया जा सकता है। आम को चूसकर, काटकर जूस निकालकर, केक, पेस्ट्री में डाल कर या फिर चटनी और अचार में डालकर खाया जा सकता है। ’यह फल हर बॉडी पर अलग- अलग तरह से रिऐक्ट करता है। कई लोगों को आम खाने के बाद पिंपल्स हो जाते हैं। इसलिए इसे दही या नट्स के साथ खाऐ, तो यह ज्यादा फायदेमंद होगा इससे इसमें चीनी की मात्रा कम होगी और पोषक तत्व बढ़ेंगे। अगर आप वजन बढ़ाना चाहते हैं, तो इसे थोडी -थोडी मात्रा में कई बार खाएं। आम को एक साथ बहुत मात्रा में खाना नुकसानदेह होता है। खासतौर से डायबीटीज तथा मोटापे की दिक्कत से गुजर रहे लोगों के लिये । एक बारमें काफी मात्रा में लेने पर बॉडी से कार्बोहाईड्रेट की मात्रा कम करने के लिए एक्स्ट्रा दौड़ लगाने की जरूरत पडती है।
आम में शुगर की मात्रा बहुत ज्यादा होती है, इसलिए इसे कम मात्रा में लें। जो लोग ओवरवेट हैं, वो आम कम खायें नहीं तो यह बॉडी में हारमोनल चेंज की वजह बन सकता है। लेकिन आम तमाम गुणों से भरपूर है। इसमें विटामिन सी और ई भरपूर तादाद में पाया जाता है। जो आंखों के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। आम उन लोगों के लिए भी पोषण युक्त है, जो कमजोर, कम एनर्जी और लो स्टेमिना की दिक्कत से गुजर रहे हैं ।
आम बॉडी को तुरंत एनर्जी देता है। यहां तक कि हरा आम और कैरी विटामिन सी का अच्छा स्रोत हैं और इसमें शुगर की मात्रा भी न के बराबर होती है।’
‘आम एंटी ऑक्सिडेंट का अच्छा सोर्स है। ये एंटी ऑक्सिडेंट न केवल उम्र बढ़ने की प्रोसेस को स्लो कर देते हैं, बल्कि स्किन से जुड़ी कई बीमारियों से भी बचाता है। आम बॉडी से हानिकारक टॉक्सिन और फ्री रेडिकल्स को बाहर निकालता है। आम फाइबर्स से भरपूर होता है इसलिये कब्ज होने से रोकता है। इसमें आयरन भी बेहद तादाद में पाया जाता है, इसलिए प्रेगनंट महिलाओं को आम खाने की सलाह देते हैं। यह एसिडिटी को कम कर डाइजेशन सिस्टम को ठीक बनाए रखता है।’ कुल मिलाकर यह फल कई पोषक तत्वों से भरपूर है।
आम के फायदे ही फायदे
- यदि गर्भस्थ महिला आम का अधिक सेवन करे तो होने वाले शिशु का रंग साफ होगा। तथा एनिमिक होने से बच सकती है.
- अगर चेहरे का सौंदर्य बढ़ाना हो, तो आम के रस में शहद मिलाकर चेहरे पर लगाएं।
- अन्य लोग भी एनीमिया में रोजाना आम का सेवन करें। बाल झड़ते हों, तो आम के कोमल पत्ते तथा डंठल को पानी में उबाल कर सिर धोएं। ऐसा हफ्ते में दो बार करें।
- कान सुन्न होने की समस्या पर आम का पत्ता पीसकर बिना पानी के हल्का गरम कर कान में दो चार बूंद डालें। आंखों के चारों ओर काले घेरे या झाई हों, तो आम के रस को रुई से चेहरे पर लगाएं।
- गरमी के दिन में लू लग जाने पर कच्चे आम का पना(शरबत) मीठा या नमकीन पियें।
- आम का पन्ना(शर्बत बनाने की विधि)






